हिसार

सीसवाल में बच्चों को नशा न करने बारे समझाया

डा. शालू बूरा ने नशे के दुष्प्रभाव बताए

हिसार,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसवाल में एनएसएस कैंप के छठे दिन के दौरान डॉक्टर शालू बूरा ने बच्चों को मानसिक बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को नशे के कुप्रभाव के बारे में समझाया और बच्चों को अपने जीवन में नशा नहीं करने और परिवार के किसी भी सदस्य को नशा नहीं करने के लिए शपथ दिलवाई। स्कूल प्राचार्य सुनील ने बच्चों को पर्यावरण सरंक्षण और स्वच्छता के बारे में बताया। एनएसएस अधिकारी श्रीमती किरण बाला ने बच्चों को नैतिक मूल्यों और सामाजिक बुराई के बारे में बताया।

Related posts

नहर में पानी..जलघर के टैंक भी लबालब..लेकिन फिर भी शाहपुर ग्रामीणों के हलक सूखे

आदमपुर : बारिश में अपना घर छोड़ डिप्टी सीएम के नाना के घर सोता रहा कोहरसिंह…और पीछे से…..

जनगणना-2021 के लिए निर्धारित की जाए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी : आयुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk