हिसार

महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को मेयर ने किया याद, प्रतिमा पर पुष्प किये अर्पित

हिसार,
नागोरी गेट स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर मेयर गौतम सरदाना ने पुष्प अर्पित किये और उन्हें याद किया। मेयर सरदाना ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को याद करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय का हिसार से गहरा नाता है। हिसार में वकालत करने के साथ-साथ वह 1889 में नगरपालिका हिसार के प्रथम सचिव भी रहे। उन्होंने शहर विकास का खाका अपने हाथों से तैयार किया था और शहर में विकास की शुरुआत करवाई थी।
मेयर ने कहा कि लाला लाजपत राय ने अपने राजनीतिक जीवन की नींव हिसार से रखी थी। वह गरम दल के नेता थे। आजादी की लड़ाई में उनका अहम योगदान रहा है और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई में दिये गये योगदान के लिये लाला लाजपत राय जी को पंजाब केसरी का खिताब दिया था। लाला जी का पंजाब व हरियाणा से गहरा नाता रहा है। पंजाब जहां उनकी जन्मभूमि है, वहीं हरियाणा उनकी कर्मभूमि थी। मेयर ने ने कहा कि लाला लाजपत राय ने हिसार और रोहतक दोनों जिलों में वकालत की। हिसार में वह बार एसोसिएशन के सदस्य भी रहे और हिसार में आर्य समाज की नींव रखी। लाला लाजपत राय आजादी की लड़ाई में सन 1928 को शहीद हो गए थे। आज के युवाओं के लिये वे प्रेरणा स्रोत हैं।

Related posts

बिश्नोई सभा मंडी आदमपुर की वार्षिक आम सभा बैठक में लिए अनेक निर्णय

Jeewan Aadhar Editor Desk

नगर निगम प्रशासन ने मानी धरने पर बैठे अनिल महला की मांगे

Jeewan Aadhar Editor Desk

शहर के नागरिकों की डाक नहीं ले रहा मेयर कार्यालय, डाक को अगले ही दिन लेने से इनकार लिखकर वापिस लौटाया