हिसार

हाऊस टैक्स ठीक करने के लिए याशी कंपनी ने लगाया कैंप

हिसार,
हाऊस टैक्स के नए सर्वे में जिन लोगों का टैक्स गलत लगकर आया है, उसे ठीक करने के लिए याशी कंपनी की ओर एमसी कॉलोनी स्थित बिदानी होम्योपैथिक क्लीनिक पर कैंप लगाया गया। कैंप में गलत आए हाऊस टैक्स को ठीक करने बारे विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक आए और हाऊस टैक्स ठीक करवाया।
युवा भाजपा नेता वैभव बिदानी ने बताया कि हाऊस टैक्स ठीक करवाने के लिए याशी कंपनी के कर्मचारियों को एमसी कॉलोनी में बुलाया गया। इस दौरान एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, सूर्यनगर, सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, मॉडल टाऊन, सेक्टर 16-17, बैंक कॉलोनी, पीएलए सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों के निवासी आए और हाऊस टैक्स ठीक करवाया।

Related posts

एडीसी ने इंपाउंड किए 13 वाहन, तीन लाख का लगाया जुर्माना

प्रधानमंत्री के ऑप्रेशन गंगा को सफल बनाने में जुटे भाजपाई

आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ फलों के दाम भी निर्धारित करे प्रशासन : श्योराण