हिसार

प्रदीप बुधवार सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष व प्रदीप रोहिल्ला महासचिव निर्वाचित

हरियाणा पावर यूटिलिटी अकाउंट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से हुए चुनाव

हिसार,
हरियाणा पावर यूटिलिटी अकाउंट एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन विद्युत सदन हिसार में प्रदीप लोहान सीएओ की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेशभर से आए हुए अकाउंटेंटों ने भाग लिया।
अधिवेशन में निवर्तमान अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रदीप बुधवार डीए को प्रदेशााध्यक्ष, केपी सिंह एओ को उपाध्यक्ष, प्रदीप रोहिल्ला एसओ को महासचिव, नरेन्द्र चहल एसओ, विरेंद्र डागर डीए, प्रेम कुमार एसओ व संदीप शर्मा डीए को संयुक्त सचिव, सुंदर डीए को मुख्य संगठनकर्ता, पवन कुमार एओ को वित्त सचिव, संदीप डीए व संजीव रोहिल्ला को ऑडिटर, रमेश कुमार एओ व संदीप मलिक एसओ को प्रेस सचिव, प्रदीप कुमार सीनियर एसओ को आरटीआई, गौतम शर्मा एसओ, प्रेम सागर एसओ व रमेश कुमार एओ को सलाहकार चुना गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप लोहान ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।

Related posts

प्रणामी स्कूल में नई व्यवस्था लागू, शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों तक के लिए खुला पिटारा

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा की मंडियों में 25 को रहेगी हड़ताल : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना के चलते बार एसोसिएशन ने किया कार्य स्थगित