हिसार

हिसार के बाद आदमपुर में बारिश शुरु, सिरसा से पंचकूला तक बारिश की संभावना

आदमपुर,
रविवार की सुबह मौसम में बदलाव के साथ हुई। पिछले 3 दिनों से बढ़ रही उमस के कारण सभी को बारिश का इंतजार था। सुबह करीब सवा छह बजे हिसार में बारिश आरंभ हुई। इसके ठीक एक घंटे बाद आदमपुर में बादलों ने बरसना आरंभ किया।

इससे पहले हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने 5 बजकर 45 मिनट पर बुलेटिन जारी करके सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, यमुनानगर और पंचकूला जिलों व आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

Related posts

11 जून 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

कृषि के साथ पशुपालन किसानों की आय में वृद्धि का बेहतरीन विकल्प : उपायुक्त

20 सालों में छिन गया आदमपुर का शुद्ध देसी घी का ताज: जानें कैसे हुई इलाके के घी की पतन की शुरुआत