हिसार

आम आदमी पार्टी को मिलेगी इस वर्ष अनेक राजनीतिक उपलब्धियां : मानसिंह वर्मा

हिसार,
आम आदमी पार्टी के लिए वर्ष 2022 अनेक राजनीतिक उपलब्धियां लेकर आया है। पंजाब में तीन चौथाई बहुमत हासिल करने के साथ ही इसी माह के अंत में पार्टी को एक और बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। लोकतंत्र सेनानी एवं राजनीतिक संपादक मानसिंह वर्मा द्वारा राजनीति पर किए गए सर्वेक्षण से यह बात उभरकार सामने आई है।
पंजाब में इसी माह 31 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार तीन सीटों का अलग व दो सीटों का अलग चुनाव होगा। ऐसी स्थिति में पंजाब से पांचों राज्यसभा सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाना तय माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषण से उभरकर आए तत्थों के अनुसार इस समय राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या तीन है जो 31 मार्च को पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने जा रहे चुनावों के बाद तीन से बढक़र आठ हो जाएगी। राजनीतिक संपादक मानसिंह वर्मा ने कहा है कि देश में शायद यह पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एक क्षेत्रीय पार्टी की दो राज्यों में तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनी है और तीसरे राज्य गोवा में भी छह प्रतिशत से अधिक वोट हासिल हुए हैं। इसी वर्ष के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होंगे जिसके लिए आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के बाद अब गुजरात की बारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुजरात में भी आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

Related posts

हिसार डाकघर में चोरी, 6 दिन बाद पुलिस में शिकायत

हिसार : शादी का झांसा देकर रक्षा मंत्रालय के स्टेनोग्राफर ने किया बीएड छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी का फोन बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

दिल्ली सरकार के जनहितैषी कार्यों की जनता कायल : गोयल