हिसार

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में कार्यों व गतिविधियों पर मंथन

हिसार,
सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक बड़वाली ढाणी स्थित सूर्या चौक पर जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल सैनी के कार्यालय में हुई। बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने सदस्यों से विचार विमर्श किया। इस दौरान समिति की कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए गौरव सोनी को कैथल के जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश नंबरदार शाहपुर को हिसार के नलवा खंड का अध्यक्ष, जसवंत सैनी उपाध्यक्ष तथा संजय सैन को जिला प्रवक्ता बनाया गया।
प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज का भला कर सकता है। इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य का होना बेहद जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। उसमें अपने परिवार और समाज के बारे में अच्छा निर्णय लेने की क्षमता होती है। इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए और उत्तम स्वास्थ्य के लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। बैठक में विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों पर विचार मंथन किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुन्दर सैनी, रमेश मास्टर, राजेन्द्र यादव, शीतला माता मंदिर के प्रधान मोनू, एडवोकेट देवेन्द्र वर्मा, नरोत्तम गौरीवान, रमेश सैनी एलआईसी, सत्यवान शर्मा, कुलदीप सिंह, सचिन ग्रोवर, अजय दुग्गल, कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष कर्मवीर सैनी, ब्लाक प्रधान जसबीर सिंह, ब्लाक सचिव अमित कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts

गुरू जम्भेश्वर के दिखाए रास्ते पर चलकर करें समाज व बच्चों का कल्याण : ओमप्रकाश राहड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

फरियादी फोन या मेल से भेजे सूचना त्वरित होगी कार्रवाई : आईजी

Jeewan Aadhar Editor Desk

भगत सिंह के विचारों से हम बदल सकते अपना जीवन : सुरेश