हिसार

सरकार की कर्मचारी व आम जनता विरोधी नीतियों की खिलाफत बहुत जरूरी : दीपक लोट

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग का किया आयोजन

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जनस्वास्थ्य विभाग शाखा ने आज सिटी थाना के पास स्थित बुस्टिंग स्टेशन तथा गांव भिवानी रोहिल्ला जलघर पर गेट मीटिंग का आयोजन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता शाखा प्रधान दीपक लोट ने तथा संचालन शाखा सचिव विकास गोस्वामी ने किया। गेट मीटिंग में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28-29 मार्च की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई।
गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए शाखा प्रधान दीपक लोट ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर्मचारी व आम जनता के हितों के खिलाफ कार्य कर रही है। सरकारी संपत्तियों को कौडिय़ों के भाव पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल ना केवल कर्मचारी हितों के लिए अपितु आम जनता के हितों की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार लगातार जनसुविधा से जुड़े विभागों का निजीकरण कर रही है, उसका नुकसान ना केवल कर्मचारियों अपितु आम जनता को भी भुगतना पड़ेगा। निजीकरण से रोजगार के अवसर कम होंगे और देश की आजादी के बाद देश की जनता व कर्मचारियों के खून पसीने से खड़ी की गई सरकारी कंपनियां पूंजीपतियों के हाथों में चली जाएंगी। इसलिए सरकार की कर्मचारी व आम जनता विरोधी नीतियों की खिलाफत बहुत जरूरी है।
शाखा प्रधान दीपक लोट ने बताया कि हड़ताल को लेकर संपर्क अभियान लगातार जारी है। कर्मचारियों में हड़ताल को लेकर भारी जोश व उत्साह है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस हड़ताल में बढ़चढ़ कर भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान 28-29 मार्च को जल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रिक्त पदों को स्थाई भर्ती से भरने, समान काम समान वेतन का फैसला लागू करने, निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा को पूर्ण रूप से बंद करने आदि मांगों को उदासीनतापूर्ण रवैया अपनाए हुए है। इसलिए इन मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल के माध्यम से सरकार पर दबाव बनान का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर पवन शर्मा, सुरेंद्र चहल, अशोक शर्मा, बृज लाल, सोनू प्रधान, दीपक वाल्मीकि, अनिल उपप्रधान, प्रवीण, रोहित, अमित, विकास, सोनू, शामू, प्रदीप, शशि, सागर, अनिल, ओमप्रकाश, राजु, संदीप, अश्वनी, लाला, छोटा, रवि, दीपक, कुलदीप, भगवान, हुकम, राजू, शिवा, अमन, संजय, सूरज व अजय सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

करोड़ों की जीएसटी चुराने पर दो फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

देश व प्रदेश से क्षेत्रीय दलों का हुआ सफाया : गायत्री

Jeewan Aadhar Editor Desk

निराकार शिव करते सभी विकारों का पूर्ण विनाश : अनिता बहन

Jeewan Aadhar Editor Desk