हिसार

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में भारी जोश : सकसं

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हिसार ब्लॉक की टीम ने विभिन्न विभागों में हड़ताल को लेकर चलाया प्रचार अभियान

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक हिसार की टीम ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28-29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। आज सर्व कर्मचारी संघ की टीमों ने विभिन्न विभागों में प्रचार अभियान चलाया। इसमें स्वास्थ्य विभाग में विनोद प्रभाकर, सुरेंद्रमान व जयवीर मोर, बीएंडआर में नरेश गौतम व विनोद प्रभाकर, आईटीआई व हुडा विभाग में सुरेंद्रमान व ओमप्रकाश माल, नगर पालिका में नरेश गौतम व ओमप्रकाश माल के नेतृत्व में प्रचार अभियान चलाया गया।
प्रचार अभियान के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 28-29 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसके तहत कर्मचारियों से संपर्क साधा जा रहा है। हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में भारी जोश व उत्साह है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को कर्मचारियों व आम जनता के हितों की बजाय पंूजीपतियों के हितों की चिंता है। इसलिए सरकार लगातार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले फैसले ले रही है। इसी के तहत सरकारी विभागों में निजीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारी हितों के खिलाफ नीतियां बना रही हैं और कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई नीति नहीं बनाई, श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को वापस लेने, कच्चे कर्मचारियों को श्रम कानून के तहत मिलने वाली सुविधाएं जैसे विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्तियां करना, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान देना, समान काम-समान वेतन का फैसला लागू करने आदि मांगों के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा 28-29 मार्च की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से सरकार पर इन मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया जाएगा।

Related posts

परमात्मा दुष्टों को देता दंड, धर्मात्माओं की करता रक्षा : स्वामी ब्रह्मानंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

देसाई बीड़ी की जमकर कालाबाजारी, 50 रुपए तक बिका एक बंडल

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में चोरों की रडार पर नेता और मिल मालिक