हिसार

सिवानी मंडी के गुरू जम्भेश्वर मंदिर में क्लश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मंत्री जेपी दलाल बोले, जिन्होंने स्मृति चिन्ह लिए हैं वे सभी 10—10 पौधे जरूर लगाएं

29 नियम व शब्द सुनाने पर पृथ्वी सिंह गिला ने दो छात्राओं से करवाया पौधारोपण

सिवानी मंडी,
सिवानी मंडी के गुरु जंभेश्वर मंदिर में कलश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिश्नोई सभा सिवानी के प्रधान विजय देहड़ू ने उन्हें उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।मंदिर परिसर में उन्होंने एक पौधा भी लगाया और वृक्षों व जीवो के प्रति बिश्नोई समाज के प्यार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिन—जिन लोगों को बिश्नोई सभा सिवानी ने आज मोमेंटो देकर सम्मानित किया है वे सभी लोग दस—दस पौधे अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर समाज के बहुत से गणमान्य व्यक्ति पहुंचे जिनमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय बिश्नोई सभा मुकाम के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष देहड़ू, डॉ. सुरेंद्र खिचड़, मदन खिचड़, अनिल पूनिया, पृथ्वी सिंह गिला, राय साहब डेलू, आत्माराम डेलू, चंद्र सहारन वकील, जीव रक्षा हरियाणा के प्रधान विनोद कड़वासरा, विनोद काकड़, भूप सिंह गोदारा प्रधान बिश्नोई सभा फतेहाबाद आदि प्रमुख रहे। बिश्नोई सभा सिवानी के प्रधान विजय देहड़ू ने सभी मेहमानों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी पृथ्वी सिंह गिला ने बताया कि दीक्षु सुपुत्री सतीश भांभू ने बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा में 29 नियम सुनाये जबकि रिया बिश्नोई सुपुत्री संतलाल देहड़ू ने शब्दवाणी का पहला शब्द सुनाया। इस पर श्री गिला ने उनसे मंदिर परिसर मे पौधारोपण करवाया और उन पौधों में पानी डालने की उनकी जिम्मेवारी लगाई। दोनों ने इस जिम्मेवारी को सहर्ष स्वीकार किया।

Related posts

सैमीनार में खाद्य सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

31 हजार की हेराफेरी ने पहुंचा दिया जेल

पदोन्नति पर कानूनगो ने किया समारोह का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk