हिसार

हर घर तिरंगा फहराने के अभियान में भागीदार बनेगा अखिल भारतीय सेवा संघ

संगठन पदाधिकारियों ने गौशाला में लगाई सवामणि, पौधारोपण भी किया

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ ने आजादी का अमृृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने का फैसला किया। अभियान की सफलता के लिए संगठन जनता को जागरूक करेगा ताकि हर नागरिक में देशभक्ति की भावना बढ़े।
इस संबंध में अखिल भारतीय सेवा के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक करके निर्णय लिया। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की सफलता की रणनीति तय की गई। बैठक में श्री श्याम बाबा जागरण का भी निर्णय लिया गया। इससे पूर्व संगठन की ओर से दिल्ली बाइपास स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गौमाता के लिए हरी सब्जी व हरे चारे की सवामणि लगाई गई। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने गौशाला में एक त्रिवेणी व अन्य प्रकार के पौधे लगाए। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी व स्कूल बैग वितरित किए।
संगठन के हिसार शाखा अध्यक्ष विनोद गोयल ने नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेंद्र सपरा, प्रांतीय प्रचार सचिव संदीप भाटिया, शाखा अध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, सह सचिव संजीव राजपाल, हरिप्रकाश सिंगल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव कटारिया, गौरव भाटिया, एडवोकेट सुधीर सिहाग, विनोद वर्मा, सुशील मित्तल, सुरेश बत्रा, धीरज गर्ग, विनोद सोनी, नरेंद्र ढुल, रजनीश चांदना गुलशन कथूरिया, नवीन एलावादी, धर्मपाल ललित, अनिल मित्तल, बलजिंदर गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, सरोज बाला सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Related posts

शटर को उखाड़ कर चुरा ले गए लाखों के मोबाइल

जिले के चारों टोलों पर किसानों का धरना, प्रदर्शन जारी, सरकार को कोसा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिला सर्वदलीय गौरक्षा मंच का प्रतिनिधिमंडल

Jeewan Aadhar Editor Desk