हिसार

भाजपा राज में महिलाओं के लिए घर चलाना हुआ मुश्किल : सुनैना चौटाला

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव ने 25 सितंबर की रैली में महिलाओं से बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का किया आह्वान

हिसार,
केंद्र व प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार ने सबसे बड़ी चोट महिलाओं को मारी है। भाजपा राज में महिलाओं के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। यह बात आज इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने गांव पेटवाड़ में महिला प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
सुनैना चौटाला ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर महिलाओं को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने का काम किया है। जहां बढ़ती महंगाई के चलते उनका रसोई का बजट गड़बड़ा गया है, जिसके उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। वहीं उनके परिवार के बच्चों को रोजगार के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। बीजेपी-जेजेपी सरकार में प्रदेश में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब भाजपा गठबंधन सरकार की असलियत पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर योजना प्रदेश के युवाओं खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ सबसे बड़ा धोखा है। इसलिए आगामी पंचायती राज चुनावों में भाजपा गठबंधन को सबक सिखाने का काम ग्रामीण क्षेत्र की जनता को करना होगा।
सुनैना चौटाला ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती पर पार्टी द्वारा फतेहाबाद में एक प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने में महिलाएं अग्रणी रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में हिसार जिला की महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी होनी चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्षा सुमित्रा देवी ने कहा कि हमें महिलाओं को पार्टी से जोडऩे का काम करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। इसके अलावा महिलाओं को बताना है कि महिलाओं के लिए सबसे अधिक योजनाएं इनेलो सरकार ने ही शुरू की हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है और महिलाएं समाज में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम कर सकती हैं। इसलिए महिलाएं अपनी ताकत को पहचाने। उन्होंने कहा कि महिलाओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों में बीजेपी-जेजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने और 25 सितंबर की रैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, राज सिंह मोर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा ललिता टाक, महिला प्रकोष्ठ हलका प्रधान गुड्डी पेटवाड़, सुमन सिहाग, मोनिका टूटेजा, सुमन पेटवाड़ राजेश बिल्लू, प्रताप मलिक, राजेंद्र पहलवान, सुरेंद्र पहलवान व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी मौजूद रहे।
इनेलो प्रवक्ता रमेश चुघ का मनाया जन्मदिन
इनेलो के जिला प्रवक्ता रमेश चुघ का जन्मदिन आज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, राज सिंह मोर व जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय ने रमेश चुघ को मिठाई खिला कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिला प्रवक्ता रमेश चुघ ने इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आदमपुर : दादागिरी में जनस्वास्थ्य विभाग, नहीं सुनी बिजली निगम के अधिकारियों की फरियाद

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में 2 दिवसीय इंटर पॉलिटैक्निक हैंडबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

सज गया आदमपुर : आदमपुर के विधायक की भव्य शादी आज, दोनों भाईयों की उदयपुर में होगी रायल वेडिंग

Jeewan Aadhar Editor Desk