हिसार

जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते भारत-नेपाल के 24 राज्यों की यात्रा करके हिसार पहुंचे सुभाष बिश्नोई

जन्मदिन के उपलक्ष्य में पृथ्वी सिंह गिला ने खिलाए लड्डू

हिसार,
जल एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए भारत व नेपाल के 24 राज्यों की साइकिल पर यात्रा करके सुभाष चंद्र बिश्नोई गुरूवार को हिसार के बिश्नोई मंदिर पहुंचे। उन्होंने हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर से भी मुलाकात की और अपनी यात्रा के संस्मरण सुनाए। बाद में वे आकाशवाणी व दूरदर्शन केन्द्र गए जहां निदेशक पवन कुमार ने उनका स्वागत किया। वे जिले के कालीरावण गांव के निवासी हैं।
सुभाष चन्द्र बिश्नोई ने हिसार के बिश्नोई मंदिर में पूजा की। संयोग से आज ही उनका जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में पृथ्वी सिंह गिला लड्डू लेकर पहुंचे और समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने उनका जन्मदिन भी लड्डू बांटकर मनाया। सभी उपस्थित लोगों ने उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर आईबी के सेवानिवृत डीएसपी हेतराम बिश्नोई, ईटीओ मनमोहन, रिटायर्ड डीएफएससी ओमप्रकाश गोदारा, दुनीचंद भाटी, शमशेर चहल, रामकुमार रोझ, संदीप ऐचरा, राजेंद्र बिश्नोई, पर्यावरण प्रेमी रिटायर जेडएमईओ पृथ्वी सिंह गिला बिश्नोई, शैलेश वर्मा, निहाल सिंह गोदारा, रमेश गोदारा, ओमप्रकाश जाणी, प्रदीप गोदारा, ओमप्रकाश कड़वासरा, पृथ्वी सिंह खीचड़, रामनिवास सिहाग, गगन ओबरॉय, अश्वनी गर्ग, हम वृक्ष मित्र संस्था के संचालक प्रदीप एल वर्मा व लायंस क्लब हिसार के कई सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बच्चियों के साथ हैवानियत करने वाले को हो फांसी का प्रावधान : चौटाला

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रवासी मजदूर अपने घरों में वापसी की बजाय प्रदेश में रह कर काम करें : गर्ग

सरकार ने बकाया हाउस टैक्स का पूरा ब्याज माफ किया

Jeewan Aadhar Editor Desk