हिसार

रक्तदान कैंप 4 जून को आदमपुर में

आदमपुर
गर्मी इन दिनों अपने चरम पर है। जिले का तापममन 47 डिग्री को छू चुका है। ऐसे मौसम में अकसर ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी आ जाती है। इससे जरुरतमंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 4 जून को आदमपुर में होली अस्पताल में रक्तदान कैंप रखा है। होली अस्पताल के डा. जयंत प्रकाश वर्मा ने बताया कि हिसार जिले में आदमपुर क्षेत्र का रक्तदान करने में बड़ी हिस्सेदारी रहती है। यहां के युवाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह हर मौसम में बना रहता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां के युवाओं में स्मोकिंग और नशे की आदत कम होने के कारण रक्त की गुणवत्ता काफी अच्छी स्तर की पाई जाती है। गौरतलब है कि गर्मी के सीजन में काफी कम रक्तदान शिविर लगते है, ऐसे में इस शिविर का महत्व काफी बढ़ जाता है।

Related posts

जाट आरक्षण आंदोलन : हिंसा व आगजनी के 4 दोषियों को 5—5साल की सजा—पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोविड रोगी अटेंडेंट आवास केंद्र का उद्घाटन किया गया