हिसार

आईटीआई के अनुदेशको ने भूख हड़ताल की शुरु

बरवाला
हरियाणा सर्व अनुबंध संघ के आह्वान पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुबंध आधार पर कार्यरत अनुदेशको ने हड़ताल का समर्थन किया। इससे पहले करनाल में चल रही अनुदेशको की भूख हड़ताल का बरवाला से 14 अनुदेशकों के प्रतिनीधि मंडल ने जाकर समर्थन किया।
अनुदेशकों ने की मांग है कि उनको समान काम—समान वेतन दिया जाए । अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। इस महंगाई के समय में उनकों मात्र 14700 रू में गुजारा करना पड़ रहा है। अनुदेशकों द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेताया गया है कि अगर उनकी मांग नही मानी गई तो सभी अनुदेशक अपना कार्य छोडक़र भूख हड़ताल को जारी रखेगें तथा किसी के साथ कुछ अनहोनी होती है तो सरकार स्वयं जिम्मेवार होगी ।

Related posts

पिछले कई महीनों से पेयजल को तरस रहे सीसवाला क्षेत्र के लोग

मलोट व अलवर की घटनाएं स्वच्छ लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : बार

हिसार तलवंडी राणा बाईपास से मिर्जापुर रोड से जोडऩा उल्टी गंगा पहाड़ चढ़ाने जैसा : समिति

Jeewan Aadhar Editor Desk