हिसार

‘काली भेड़ों’ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पुलिस में नए भर्ती हुए युवाओं से मेडिकल के नाम पर 1500 रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। फतेहाबाद में 225 नए पुलिस में भर्ती हुए युवाओं का मेडिकल होना है। मेडिकल में फिट दिखाने और जल्दी मेडिकल देने के नाम पर इन युवाओं से 1500 रुपए की मांग ट्रेनी फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार व रेडियोग्राफर कौशल शर्मा कर रहे थे। सोमवार को इसकी शिकायत हिसार के पातन निवासी कमलजीत ने सीएमओ डा.मुनीश बंसल से की। इस पर सीएमओ ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। उन्होंने डीएसपी रविंद्र तोमर को मामले से अवगत करवाते हुए दोनों कर्मचारियों को 1500 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 7,13,49, 88 पीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार करके हिसार अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने रिलीज की हैंडबुक ऑफ फॉर्मेट्स-एन्श्यूरिंग इफेक्टिव लीगल सर्विसिज

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्कूली बच्ची पर सरेआम चाकू से हमला, लोगों में रोष

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : हरियाणा पुलिस भर्ती में पेपर लीक फर्जीवाड़े में हिसार से 2 गिरफ्तार