हिसार

ढोल नगाडो के साथ सेक्टर 15 में डोर टू डोर हुए भाजपाई


हिसार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नलवा हलका के बूथ न. 43 के तहत आने वाले सेक्टर 15 में पर सुजीत कुमार के नेतृत्व में डोर टू डोर किया। बतौर विस्तारक भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेक्टर 15 की हर चौखट पर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और उनसे भाजपा से जुडऩे की अपील की। इस अवसर पर सुजीत कुमार ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र व प्रदेश में सबसे अच्छी सरकार दी है। भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में जितने विकास कार्य किए हैं और जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उतना काम कांग्रेस व अन्य दल आज तक नहीं कर पाए। उन्होंने इस दौरान लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर आजाद नगर मंडल प्रभारी प्रवीन जैन, वरिष्ठ नेता महाबीर प्रसाद, पीडी कौशिक, उमेद खान, सियाराम जाजूदा, सुनीता रेड्डू, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, नरेश सोनी, मंजू, लक्ष्मी, रघुबीर, रामप्रकाश, ईश्वर सरपंच, सुभाष खुंडिया, रामनाथ धुवारिया व संदीप गंगवा आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

51वे इंस्टालेशन सेरेमनी कार्यक्रम में आनंद बंसल बने रोटरी हिसार के नए प्रधान

राकेश सिहाग बने प्रणामी स्कूल में बेस्ट टीचर, लेपटॉप व अवार्ड से हुए सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

कपास किसान रैली ऐतिहासिक होगी: डूडी