हिसार

विनोद पानू उर्फ काणा गिरफ्तार… पुलिस ने रखा था 1 लाख का ईनाम

हिसार,,
कुख्यात बदमाश विनोद पानू उर्फ काणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विनोद पानू को झज्जर से गिरफ्तार किया गया है। हिसार के थुराना गांव निवासी कुख्यात विनोद पानू पर दर्जनों संगीन वारदात में शामिल होने के मामले कई थानों में दर्ज है। विनोद काणा पानू गैंग का मुखिया है। हिसार के आसपास इलाको में दर्जनों मर्डर के मामलों में विनोद पानू आरोपी है।
कैसे बना अपराधी
पुलिसरिकार्ड के अनुसार हिसार के थुराना निवासी राजा मास्टर, अजीत, बिट्टू और विनोद पानू कई साल पहले गांव में पहलवानी करते थे। वहां किसी बात को लेकर राजा मास्टर और विनोद के बीच झगड़ा हो गया। इसी को लेकर गांव में दो गुट बन गए और राजा गुट के लोगों ने विनोद की पिटाई करते हुए उसकी एक आंख भी फोड़ दी। उसी दौरान राजा को सरकारी नौकरी मिल गई तो उन्होंने अपनी नौकरी बचाने के लिए विनोद की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। इसकी एवज में विनोद काणा ने राजा मास्टर से 20 लाख रुपये लिए और समझौता कर लिया। मगर उसके दो महीने बाद ही उसने अपने गुर्गों से राजा मास्टर की हत्या करा दी। यहां क्लिक करे—स्कूली निबंध प्रतियोगिता..विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार

राजा मास्टर की इस तरह विश्वास में लेकर की हत्या के बाद विनोद का साथ छोड़कर अजीत और बिट्टू ने अपना नया गिरोह तैयार किया। उनका इरादा काणा को ठिकाने लगाने का था। दूसरी ओर काणा ने अपनी गांव की सारी जमीन जायदाद बेच दी और अपनी मां के लिए हिसार में मकान लेकर दे दिया। वह राजा मास्टर की हत्या के बाद से ही फरार है और उसका इरादा मरने मारने का है। वह अजीत गिरोह को खत्म करने में लगा हुआ है।
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भांजे की हत्या
पुलिसरिकार्ड के अनुसार विनोद उर्फ काणा इससे पहले करीब साढ़े चार साल पहले हिसार के पुष्पा कांप्लैक्स में बिट्टू नामक युवक की हत्या कर चुका है। बिट्टू पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा का भतीजा था। हालांकि पुलिस ने उस मामले में काणा को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। मुंढाल के पास सोरखी निवासी संदीप पर करीब 18 फायर करके मारने के बाद काणा एक बार फिर पुलिस के निशाने पर आया। पुलिस ने उसकी तलाश में दर्जनों जगह छापेमारी की, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। इसी प्रकार पिछले चार साल में काणा अकेले करनाल जिले में हत्या की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। उन मामलों में भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। इसके अलावा लूटपाट और हत्या प्रयास जैसे कई और मामले काणा के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिसार पुलिस ने काणा पर एक लाख का इनाम रखा हुआ है।
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
गिरोह में कई युवा शामिल
विनोद पानू के गिरोह में अरविंद पंड़ित मुख्य नाम था। उसकी गिरफ्तारी के बाद विनोद पानू की गिरफ्तारी के कयास लगाए जाने लगे थे। विनोद पानू के गिरोह अपने गिरोह में 18 से 25 साल के युवाओं को ही शामिल करता था। चर्चाएं है कि एक समय इसके गिरोह में 4 दर्जन से अधिक युवा शामिल थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

रोटरी क्लब ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएलआरडीसी की गैस एजेंसी की होम डिलीवरी व्यवस्था चरमराई

निगम आयुक्त ने ढंडूर डंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण