राशिफल

राशिफल: 13 नवंबर 2017

मेष- अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष- आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक सम्बन्ध लाभदायक रहेगा। अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन- दिन के पूर्वार्ध में कुछ लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े मुद्दे हल होंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए, इसलिए अनुभव लीजिए।

कर्क- आज आप अपने आप में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह- शत्रुजनित षड्यंत्र, लोकोपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध हो सकता है। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या- आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला- आज पद एवं अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं का उचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन कुछ विशेष उधेड़बुन में बीतेगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि आज बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें।

धनु- किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर- कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।

कुंभ- वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन- किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

15 November 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों को मिलेगा धन—धान्य और मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 मई 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

राशिफल 13 जून 2108 : जाने कैसा रहेगा आपका दिन