कुरुक्षेत्र हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अत्याधुनिक तकनीक के 200 कैमरों से रखी जायेगी विशेष नजर

कुरुक्षेत्र,
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा के बेजोड़ इंतजाम किए गए है। चप्पे—चप्पे नजर रखने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने खास इंतजाम किए है। इसके चलते 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे यहां लगाए जा रहे है। इसकी जिम्मेवारी नेक्सस सीसीटीवी कैमरे बनाने वाली कंपनी को दी गई है। नेक्सस सीसीटीवी कैमरों की विशेषता इसका रिजल्ट है। कंपनी के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत उनकी कंपनी काम कर रही है। हमारा विजन कम बजट में अच्छी क्वालिटी देने का रहता है। उन्होंने बताया कि उनके कैमरे दिन और रात में एक समान क्वालिटी देते है। यही विशेषता उन्हें सबसे अलग पहचान दिला रही है। यहां क्लिक करे— स्कूल प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार

हर 50 मीटर पर कैमरे
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक 50 मीटर पर कैमरे लगाए गए है। महोत्सव को 835 ब्लॉक में बांटा गया है। सभी ब्लॉक में कैमरे लगाए गए है। कृष्ण कुमार ने बताया कि कैमरों की क्षमता 500 मीटर तक साफ दृश्यता ​की है, लेकिन महोत्सव में सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए महज 50 मीटर पर कैमरे लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैमरे के बैकअप को तैयार किया जा रहा है। यदि किसी स्थिती में एक कैमरा खराब हो जाता है तो बैकअप में लगा कैमरा उसकी कमी की पूर्ति करेगा। नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।

गीता महोत्सव में पहली बार
कृष्ण कुमार ने बताया कि नेक्सस ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर क्षेत्र को पूरी तरह से कवर करने के लिए उनकी टीम लगी हुई है। अगले दो दिनों में महोत्सव क्षेत्र को पूरी तरह से कवर कर लिया जायेगा। इसके बाद ये कैमरे यहां की पूरी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि कैमरों की क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है, इसके चलते कैमरे में कैद होने वाली प्रत्येक गतिविधियों की फोटो भी निकाली जा सकती है। कृष्ण कुमार ने बताया कि क्योंकि इस महोत्सव में विदेशों से भी मेहमान आते है, इसलिए यहां पर उनकी टीम अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इस बार सीसीटीवी कैमरों का वायरलेस कंट्रोल रुम 3 स्थानों पर स्थापित किए गए है। ये कंट्रोल रुम कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, आदर्श पुलिस थाना व पुलिस कंट्रोल रुम में स्थापित किए गए है। यानि महोत्सव में आने वाले प्रत्येक आदमी पर एक साथ 3—3 स्थानों पर नजर रखी जायेगी।

हरियाणा में कई जिलों में धाक
नेक्सस सीसीटीवी कैमरे ​पिछले काफी समय से हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व चरखीदादरी जिलों में अपनी धूम मचाए हुए है। हिसार में सांसद कोटे से शहरभर में नेक्सस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इन कैमरों की विशेषता यह है कि ये चलते वाहनों की नंबर प्लेट को कैच करते है। इससे शहर में अपराधिक गतिविधियों में काफी कमी आई है। वहीं कई जिलों की कोर्ट में भी नेक्सस सीसीटीवी कैमरे इस समय चल रहे है। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के दौरान कई जिलों में प्रशासन की मांग पर नेक्सस सीसीटीवी कैमरे एमरजेंसी सेवाएं भी दे चुके है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

NSUI कार्यकर्ताअों ने किया सीएम का विरोध, काला रिबन दिखा और नारेबाजी करके किया विरोध

रविवार आधी रात के बाद प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

अब अधिकारी को सस्पेंड करने पर अनिल विज को कोर्ट लेकर जायेंगे दुष्यंत चौटाला