फतेहाबाद

मनोहर सरकार पर जमकर गरजे रोडवेज कर्मचारी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

शुक्रवार को प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों ने धरना लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फतेहाबाद में हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के महासचिव सरबत सिंह पुनिया की अगुवाई में धरना दिया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनसे झूठे वादे करके हर बार बरगलाती है, लेकिन इस बार सहनशीलता की सीमा को सरकार ने लांघ दिया है। पक्के कर्मचारियों को कच्चा करके सरकार ने कर्मचारी विरोधी नीति का परिचय दिया है। 3 महिने नौकरी करो और सालभर वेतन लो, अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
कर्मचारी नेता सरबत सिंह पूनियां ने आरोप लगाया है कि सरकार लंबे मार्गों पर चलने वाली बसों को लोकल मार्ग पर लगाकर जनता को सेवा देने के बहाने रोडवेज को बंद करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इस षडयंत्र का कर्मचारियों द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसी कड़ी में आज कर्मचारियों की ओर से हरियाणा के 24 रोडवेज डिपूओं पर धरना दिया गया है। जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही सरकार ने डेढ़ वर्ष पहले हाई कोर्ट के आदेश के बाद पक्के किए 8200 चालक और परिचालकों को फिर से नौकरी में कच्चा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से यह दोनों फैसले वापिस नही लिए गए तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने और चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे।
कर्मचा​रियों की चेतावनी पर प्रदेश सरकार क्या एक्शन लेगी—ये भविष्य के गर्भ में है, लेकिन एक बात साफ है कि रोडवेज विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने में असफल रही मनोहर सरकार का नजला इन दिनों कर्मचारियों पर जमकर गिर रहा है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

भरोसे का कत्ल करके 8 लाख की चपत लगाने का आरोप

गाड़ी सवार युवकों ने बाइक सवार से लूटे 6 लाख रुपये!

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुष्यंत चौटाला ने निभाया 75 फीसदी रोजगार का वादा : रेखा शाक्य

Jeewan Aadhar Editor Desk