उत्तर प्रदेश देश हरियाणा

बचकर रहना,2 दिन पड़ेगी भयंकर गर्मी

नई दिल्ली
देश भर में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने पिछले दो साल के सब रेकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिल्ली के पालम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं सफदरजंग में पारा 44.6 तक चला गया। हरियाणा में रविवार को गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भिवानी के लोहारू में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो प्रदेश में 2010 के बाद सबसे ज्यादा है। 22 जून 2010 को हिसार में 47.8 डिग्री तापमान रहा था। अम्बाला में रविवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।हिसार में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा। अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी गर्मी चरम पर रहेगी। बाद में मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है।

बता दें कि तीन साल पहले दिल्ली में गर्मी ने 47 का पारा छुआ था (9 जून 2014 को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस था)। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को ऐसी ही गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं मंगलवार रात को बारिश की उम्मीद भी की जा रही है। रविवार को दिल्ली में पिछले 10 साल का तीसरा सबसे गर्म दिन था।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रिज एरिया और आया नगर में तापमान 46 डिग्री पार कर गया, जबकि पालम में तापमान 47 डिग्री रहा, जिससे लू की स्थिति बनी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा। दिल्ली और एनसीआर के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी भयंकर गर्मी की खबरें मिलीं। हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू सहित कई जगहों पर मौसम का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पंजाब और हरियाणा में लू का भयानक प्रकोप जारी रहा और बठिंडा का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा के बाद अमृतसर सबसे गर्म रहा और यहां का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और बांदा का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और बिहार में भी कई जगह तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में ही बंद रहे।

हरियाणा में पारा दो जिलो में 47, आठ में 46, सात में 45डिग्री पार
जिले टैम्परेचर
भिवानी 47.8
हिसार 46.6
चरखीदादरी 46.3
महेंद्रगढ़ 46
झज्जर 46
सोनीपत 46.3
कैथल 46
पानीपत 45.3
करनाल 45.2
रोहतक 45.2
अंबाला 45.1
कुरूक्षेत्र 45.1
रेवाड़ी 45
मेवात 45
गुड़गांव 44.6
फरीदाबाद 44.6
यमुनानगर 44
पलवल 44
जींद 43.2

Related posts

रोडवेज के कर्मचारियों को बड़ी राहत, हड़ताल के दौरान का मिलेगा वेतन

मन की बात :देशहित से बढ़कर कुछ नहीं—मोदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

बच्ची की हत्या को लेकर गांव में तनाव, ग्रामीण बच्ची का शव पुलिस को सौंपने को नहीं तैयार