राजस्थान

ऑनर किलिंग: चारपाई से बांध पहले बेटी को गोली मारी, फिर जलाया

अलवर,
राजस्थान के अलवर में ऑनर किलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल की एक लड़की को उसके ही पिता ने पहले गोली मारी और फिर चारपाई में बांधकर जला दिया। इस काम में लड़की की मां ने भी पिता का साथ दिया। लड़की को उसके परिवार ने साथ पढ़नेवाले एक लड़के से मिलने के लिए मना किया था। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
बताया जाता है कि ढोलपुर जिले के सम्राटपुर गांव में लड़की किराए के मकान में रहते हुए एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। लड़की के पिता बेनी सिंह 8 दिसबंर को जब लड़की से मिलने पहुंचे तो उसे वहां न पाकर उन्होंने छानबीन की। उन्हें पता चला कि लड़की का साथ पढ़नेवाले किसी लड़के के साथ संबंध है। लड़की को 9 दिसंबर को घर वापस बुला लिया गया। उससे लड़के से फिर कभी न मिलने के लिए कहा गया लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस बात से गुस्साए घरवालों ने उसे घर से बाहर जाने से मना किया।
पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
बाद में पिता ने उसपर गोली चलाई निशाना चूकने पर लड़की को चारपाई से बांधकर देसी पिस्तौल से गोली मार दी। उसके शव को चारपाई सहित श्मशान घाट में ले जाकर जला दिया गया। इस पूरे काम में लड़की की मां ने अपने पति का साथ दिया। जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
पुलिस को घटनास्थल से लड़की की हड्डियां मिली हैं। पुलिस ने लड़की के पिता और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच हो रही है। दोनों आरोपियों को 18 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

राजा भैया के पिता साढ़े ग्यारह लाख की नगदी सहित हिरासत में

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजस्थान में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा बने सीएम, जानें भजनलाल शर्मा का राजनीतिक सफर

Jeewan Aadhar Editor Desk

इराक के कर्बला पर लहराया तिरंगा, अवाम की सलामती की मांगी दुआ