राजस्थान

शिकंजी बनी दो मासूमों की मौत का कारण—कारण जानकार चौंक जायेंगे आप …

चूरू,
जिले में शनिवार रात एक विवाहिता 2 मासूम बच्चों को लेकर कुंड में कूद गई। करीब 6 फीट गहरे कुंड में महज 4 फीट ही पानी होने के कारण महिला तो बच गई, लेकिन उसके दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटनाक्रम के पीछे पारिवारिक कलह सामने आई है।

शनिवार को ननद और भाभी के बीच शिकंजी को लेकर कहासुनी हुई थी। नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया। परिजनों ने रविवार सुबह गांव के लोगों को जानकारी दी और उसके बाद दोनों मासूमों के शव दफना दिए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने हत्या, आत्महत्या का प्रयास एवं सबूत छुपाकर गुपचुप मासूमों काे दफनाने के आरोप में महिला सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

मामला चूरू जिले के सरदारशहर इलाके का है। थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया, रामचंद्र शनिवार को सरदारशहर के अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने के लिए पत्नी संतोष और बेटे रामनिवास के साथ गया था।

इस दौरान घर पर रामनिवास की पत्नी सुनीता, उसके तीन बच्चे और सुनीता की दो ननद घर पर थी। शाम 4 बजे ननदों ने शिकंजी बनाई थी लेकिन भाभी सुनीता को नहीं दी, इस पर वह नाराज हो गई। इधर, घटना के बाद ससुरालवालों ने महिला को मायके भेज दिया। जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजस्थान चुनाव : बीजेपी में कलह हुई आरंभ—बागी सबक सिखाने के मूढ़ में

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिए-कोरोना से बचना है तो घर में ही रहिये’

Jeewan Aadhar Editor Desk

कुलदीप बिश्नोई को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब, BJP पर जमकर बरसे कुलदीप

Jeewan Aadhar Editor Desk