फतेहाबाद

कविता जैन का दावा : प्रदेश में भाजपा का नहीं कोई विकल्प

टोहाना(नवल सिंह)
हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगले प्लान में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस हाशिए पर है और इनेलो अपने वजूद के लिए लड़ रही है। ऐसे में भाजपा प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और क्षेत्रावाद मुक्त शासन दे रही है। यहीं कारण है कि प्रदेश की जनता का विश्वास दिन—प्रतिदिन भाजपा में बढ़ता जा रहा है। वे यहां के जाखल खंड में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने आई थी। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

कैबिनेट मंत्री कविता जैन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जााखलवासियों की दशकों पुरानी मांग पर हाल ही में बनाई गई जाखल नगर पालिका के कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद 2.25 करोड़ की लागत से बनने वाले विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यालय का भूमि पूजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने क्षेत्रवासियों को एक अन्य परियोजना की सौगात देते हुए 8 करोड़ 43 लाख की राशि से बनने वाले 3 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी शिलान्यास किया। नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।


शिलान्यास के बाद कैबिनेट मंत्री कविता जैन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास की एक नई परिभाषा देते हुए सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक, हरियाणवी एक की भावना से कार्य किया है जबकि पूर्व की सरकारों की भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद की नीति के चलते जाखल जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्र पिछड़कर रह गए।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को वसूला जाएं : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk

भूना का कार्यकारी SHO महेंद्र सिंह सस्पेंड, पुलिस कप्तान ने जारी किए निर्देश

भरे बाजार पिट गया मनचला