हिसार

समाजहित के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें महिलाएं : सोनाली

हिसार,
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और न ही वो अपने को कम आंके। चाहे किसी भी क्षेत्र की महिला है, उसे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि उनकी अलग पहचान बनें।
यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह ने सेक्टर 15 में महिलाओं द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिला चाहे नौकरी करें, अपना व्यापार करें, स्कूल चलाएं या चाहे कामकाजी महिला हो, उसे समाजहित के कार्यों में अवश्य शामिल होना चाहिए। जिस भी क्षेत्र में वे रहती हैं, वहां उन्हें स्वच्छ वातावरण बनाने, क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने व समस्याएं दूर करवाने के लिए प्रयास करने चाहिए। यह नहीं समझना चाहिए कि वे अपने फील्ड का काम कर आई और उनकी ड्यूटी पूरी हो गई। वास्तव में महिला की ड्यूटी कभी पूरी नहीं होती क्योंकि वह अपने परिवार, समाज, अपने कार्यक्षेत्र आदि के काम करते हुए हमेशा ड्यूटी पर होती है। इसी के चलते उन्हें समाज हित के कार्यों में शामिल होना चाहिए और क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
सोनाली सिंह ने कहा कि सेक्टर 15 की जिन महिलाओं ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा है, उनमें अधिकतर कामकाजी महिलाएं हैं वहीं कुछ महिलाएं नौकरी करती है, कुछ अपना स्कूल चला रही है तो कुछ अन्य सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहती है। अपनी व्यवस्तता में इतना समय निकालकर कार्यक्रम करना, मिलना-जुलना, बैठना सराहनीय है ताकि एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलें, एक-दूसरे के विचार जाने, समस्याएं जाने और सुविधाओं के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं चलाई है, जिनकी जानकारी हर महिला को होना जरूरी है। यदि जानकारी के अभाव में किसी को योजना का लाभ नहीं मिलता है, तो इसमें सरकार का नहीं बल्कि हमारा अपना कसूर है। ऐसे में महिलाएं इन योजनाओं की जानकारी रखें और दूसरी महिलाओं को भी इनकी जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष में समाजहित में कुछ नया करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।
जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
कार्यक्रम में सोनाली सिंह के अलावा मुख्य रूप से सविता बराला, संगीता बिश्नोई, तनुजा बिश्नोई, रीतू बिश्नोई, संगीता सिहाग, गुल्लू सिहाग, वीनू लांबा, सुनीता बिश्नोई, सुषमा कुंडू, प्रिया बैनीवाल, प्रजेडियम स्कूल की उप प्राचार्या शालिनी लांबा, डा. मीनू पूरी सलोनी, कविता कोहाड़, अनिता मलिक, तरूणा मलिक, साक्षी, सुनीता नैन, मोनिका धनखड़, प्रियंका धनखड़, निकिता, सविता गोदारा व भावना सहित अन्य भी उपस्थित थी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जनसंगठनों के सांझे मोर्चे ने खोला मोर्चा, किया जोरदार प्रदर्शन

लाइब्रेरी व कम्प्यूटर सेंटर को सरकार दे राहत, बच्चों को मिले सेंटर में आने की अनुमति

28 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk