हिसार

हिसार: एटीएम काटकर चुरा लिए 3.82 लाख रुपए

हिसार,
जिले में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने एटीएम काटकर 3.82 लाख रुपए चुरा लिए। वारदात हिसार-भादरा स्टेट हाईवे पर गांव भिवानी रोहिला में बने यूनियन बैंक के ATM में अंजाम दी गई। बालसमंद चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

बालसमंद चौकी से जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना रात के डेढ़ बजे की है। चोर गैस कटर लेकर एटीएम बूथ में घुसे और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। गुरुवार सुबह जब लोग एटीएम में पैसे निकालने लिए पहुंचे तो एटीएम टूटा हुआ पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गैस कटर की आग से एटीएम के पार्ट भी जल गए थे। पुलिस के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने बताया कि मशीन से 3.82 लाख रुपए चोरी हुई है। पुलिस को मौके से माचिस और अन्य सामान भी बरामद किया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

कुश्ती में पहलवान विकास जींद व संदीप कैथल बने सयुंक्त विजेता

Jeewan Aadhar Editor Desk

राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों को 3 घंटे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा 6 फरवरी को : किसान सभा

हिसार : शादी से इंकार करने पर आठवीं छात्रा को पिला दिया जहर

Jeewan Aadhar Editor Desk