हरियाणा

राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह अम्बाला में, राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
चंडीगढ़,
हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2018 को अम्बाला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी सायं हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गणतन्त्र दिवस पर हिसार में तथा हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्ल्कि करे।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा गणतन्त्र दिवस पर गुरुग्राम में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पानीपत में, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ रेवाड़ी में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कुरुक्षेत्र में, लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह करनाल में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन झज्जर में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार कैथल में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल सिरसा में, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर फरीदाबाद में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार नूंह में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज जींद में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल चरखी दादरी में, खान एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री नायब सिंह यमुनानगर में, राज्य मुख्य संचेतक ज्ञान चंद गुप्ता सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इसी प्रकार, अम्बाला के मंडलायुक्त विवेक जोशी पंचकूला में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त जी.अनुपमा पलवल में, गुरुग्राम के मंडलायुक्त डी.सुरेश महेन्द्रगढ़ में तथा हिसार के मंडलायुक्त राजीव रंजन फतेहाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

मानेसर घोटाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे सीबीआई कोर्ट

एसी ट्रक में कर रहे थे गौ तस्करी, रोकने पर की फायरिंग

आदमपुर में पक्षी कर रहे है एक इंसान से बात