देश

परिजन बोले छेड़छाड़ से परेशान होकर बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मिला कुछ और..

सिवनी,
महिलाओं के साथ रेप के मामले में देश के अव्वल राज्य मध्य प्रदेश से एक नाबालिग छात्रा के छेड़खानी से परेशान होकर खुदकुशी करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिवनी में बंडोल थाना क्षेत्र के बाधी गांव की रहने वाली 10वीं की छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर जहर पीकर खुदकुशी कर ली। गांव के ही रहने वाले लक्ष्मण नाम के एक व्यक्ति पर लड़की से छेड़खानी का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने हालांकि सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक लड़का उनकी बेटी को स्कूल आने-जाने के दौरान परेशान करता था, जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने खुदकुशी की है।
जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। इस बीच लड़की ने घर पर जहर पी लिया। माता-पिता जब घर पहुंचे और लड़की की हालत खराब देखी तो तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल गए। लेकिन लड़की की जान नहीं बचाई जा सकी।

पीड़िता की मां का कहना है कि गांव का ही एक लड़का लक्ष्मण उनकी बेटी को परेशान करता रहता था। बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया भी था। आरोपी लड़का स्कूल आने-जाने के दौरान पीड़िता से छेड़खानी किया करता था। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी रात के वक्त भी घर के आस-पास घूमता रहता था। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मुंगवानी गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती थी और रोज साइकिल से ही आना जाना करती थी। उसने बताया था कि एक लड़का बहुत परेशान करता था। वह घर के आस-पास भी घूमता था। उन्होंने बताया कि लड़का गांव का ही रहने वाला है और उसका नाम लक्ष्मण सनोड़िया है।
पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
बता दें कि लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे गांव के किसी व्यक्ति या किसी अन्य व्यक्ति ने परेशान नहीं किया। गांववालों की कोई गलती नहीं है, किसी ने परेशान नहीं किया और वह खुद अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है।

सिवनी के SDOP एसएस पाठक ने बताया कि परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर बंडोल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने गांव के जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं, उसके खिलाफ भी जांच की जाएगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

एचआईवी/एड्स पीडि़तों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें विभाग : एडीसी

दिलीप कुमार का निधन, आज किया जाएगा सपूर्दे खाक

कश्मीर यूनिवर्सिटी का ‘गायब’ प्रोफेसर बना आतंकी, शोपियां एनकाउंटर में मिला