उत्तर प्रदेश

नोटों का बिस्तर बनाकर सोता था बिल्डर, NIA और पुलिस की छापेमारी में मिले 96 करोड़ 62 लाख रुपए के पुराने नोट

कानपुर,
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में नोटबंदी के बाद पुराने नोटों की अब तक सबसे बड़ी बरामदगी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में 96 करोड़ 62 लाख के पुराने नोट बरामद किये हैं। NIA और यूपी पुलिस ने छापेमारी के दौरान नोटों के तीन बिस्तर बरामद किये हैं। इनका इस्तेमाल सोने के लिए किया जाता था। ये बरामदगी बिल्डर आनंद खत्री के घर से हुई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

NIA और यूपी पुलिस ने मंगलवार (16 जनवरी) को एक होटल और तीन अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। इस मामले में आठ लोग पकड़े गये हैं। उनसे पूछताछ में आनंद खत्री का नाम सामने आया था। इसी के आधार पर स्वरुपनगर स्थित आनंद खत्री के घर छापेमारी की गई। कानपुर के एसएसपी एके मीणा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इनके घर छापा मारा गया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पुलिस के मुताबिक इस व्यापारी ने दूसरे बजनेसमैन से भी एक्सचेंज के लिए नगदी जमा की थी। बता दें कि पिछले दिनों यूपी पुलिस ने मेरठ के एक बिल्डर संजीव मित्तल के लगभग 25 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किये थे। इसके बाद NIA को पता चला कि यूपी में कई छोटे-बड़े गिरोह इस काम में सक्रिय हैं।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

‘सुंदर’ नहीं थी बेटी, ‘अपहरण’ कर शहर से दूर छोड़ आया पिता

बॉयफ्रेंड ने बनाया अश्लील एमएमएस, दोस्तों संग किया छात्रा से गैंगरेप

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुल्हन का डांस बना हादसे का कारण, 1 की मौत 12 घायल-देखें VIDEO

Jeewan Aadhar Editor Desk