हिसार

नई वार्डबंदी को लेकर लोगों ने जताया ऐतरात

हिसार (कुलश्रेष्ठ)
चुनाव से पूर्व नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर वर्तमान पार्षद और विभिन्न कॉलोनीवासियों ने एतराज जताया है। इस संबंध में विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय में अपना ज्ञापन सौंपा और इसके पश्चात क्षेत्रवासियों ने निगम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रकट किया और फिर निगम अधिकारियों को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।
नई वार्डबंदी को लेकर लोगों में इस बात को लेकर विशेष गुस्सा है कि निगम प्रशासन आमजन को नई वार्डबंदी में कॉलोनियों के वार्ड बदलने के आधार को स्पष्ट नहीं कर रहा है और आमजन को दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। लोगों ने कहा कि निगम के अधिकारी वार्डबंदी को लेकर अपनी मनमर्जी चलाना चाहते हैं, जोकि नाजायज है। जब प्रशासन लोगों से आपत्तियां दर्ज करवाना चाहते हैं तो लोगों की आपत्तियों को भी दूर भी करें।
पांच वर्ष पहले भी आपत्तियां दर्ज हुई थी, मगर कुछ नहीं हुआ
निगम प्रशासन ने नई वार्डबंदी को लेकर लोगों से जो आपत्तियां दर्ज करने को कहा है, ज्ञात रहे कि करीबन पांच वर्ष पूर्व भी निगम प्रशासन ने इसी तरह आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा था। उस वक्त भी शहरवासियों ने आपत्तियां दर्ज करवाई थीं, मगर तत्कालीन निगम प्रशासन का अडिय़ल रवैया रहा था। मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में भी पहुंचा, मगर प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी कार्यवाही नहीं की और निगम चुनाव प्रशासन की ही तय वार्डबंदी के अनुसार चुनाव हुए थे। लोगों का कहना है कि वर्तमान निगम प्रशासन के अधिकारियों का उसी तरह का अडिय़ल रवैया लग रहा है। लोगों का कहना है कि फिर भले ही पूर्व में कांग्रेस की सरकार रही हो और अब भाजपा की सरकार हो।
हेतराम कॉलोनीवासियों ने दर्ज करवाई आपत्ति
नई वार्डबंदी को लेकर आज हेतराम कॉलोनी के लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई हैै। लोगों का कहना है कि पूर्व में उनकी कॉलोनी का क्षेत्र वार्ड-15 में था, जबकि अब इसे वार्ड-20 में शामिल किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस नए फैसले को तर्कहीन बताया और कहा कि निगम के नियमों के अनुसार उनकी कॉलोनी वार्ड-15 में ही शामिल रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनी वर्तमान के वार्ड-15 क्षेत्र से भौगोलिक, यातायात एवं संचार के साधनों से जुड़ी हुई है और अब नई वार्डबंदी में इस क्षेत्र को वार्ड-20 मेें शामिल करने से बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपत्ति दर्ज करवाने आए कॉलोनीवासियों में पंकज गुप्ता, नीरज, विनीत, राजीव सरदाना, सोनिका, सुनीता, नीतू गुप्ता, सीमा सहित अन्य लोग शामिल थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

पशु-परिंदे व इंसान सब प्यासे, ज्येष्ठ के महीने में सूख गए जोहड़ व जलघर के टैंक

Jeewan Aadhar Editor Desk

कालीरावण में अच्छी पहल: लड़की पैदा होने पर आयोजित किया ग्रामीण भोज, त्रिवेणी लगाकर किया कुआं पूजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 10 मोटरसाइकिल बरामद