हरियाणा

16 दिन बाद झूकी सरकार, आशा वर्कर्स की मांगे मानी—हड़ताल हुई समाप्त

चंडीगढ़,
हरियाणा सरकार ने आखिरकार 16 दिनों से हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर्स की मांगें मान ली है। इसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर ली हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में वृद्धि तथा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले प्रोत्साहिन राशि को बढ़ाया जाएगा। इससे प्रदेश की करीब 20 हजार आशा वर्कस को लाभ होगा। विज आज आशा वर्कस यूनियन हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इन मांगों पर बनी सहमति
बैठक में सभी आशा वर्कर्स को सब-सैंटर पर अलमारी उपलब्ध करवाने की मांग को मान लिया है। इसके अतिरिक्त आशा वर्कर्स की दुर्घटना में मौत होने या गंभीर रुप से घायल होने पर मेडिक्लेम बीमा, योग्यता प्राप्त आशा वर्कर्स को नियमित भर्ती में अनुभव के अंक देने तथा एंड्रॉयड फोन की सुविधा देने पर भी सहमति प्रकट की है। इसके अलावा अन्य सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
जीवन आधार फरवरी माह की प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हजारों रुपए के इनाम…अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

आशा वर्कर्स ने खत्म की हड़ताल
बैठक में महासचिव सुरेखा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की प्रशंसा की अौर कहा कि वे अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करने का भरोसा दिलाया है जिससे वे बहुत खुश हैं।

मुरलीधर शर्मा’तालिब’ द्वारा लिखित किताब ‘हासिल—ए—सहरा नवर्दी’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

उल्लेखनीय है कि मांगों के लेकर हड़ताल कर रही आशा वर्कर्स ने दो दिन पहले हरियाणा में सभी जिलों में जेल भरों आंदोलन कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। कई महिलाअों ने इस दौरान गिरफ्तारियां भी दी थी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

रोडवेज कर्मशाला की दीवार तोड़कर गेट बनाना राजनीतिक लाभ लेने व चहेतों को फायदा पहुंचाने का प्रयास : सांझा मोर्चा

आज रात तक हरियाणा में वज्रपात और बारिश की चेतावनी

प्रदेशभर में आढ़ती है हड़ताल पर. अनाजमंडी में गेहूं खरीद होगी प्रभावित