फतेहाबाद

महिला पुलिस ने बस स्टेंड पर चलाया जागरुकता अभियान

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बस स्टैंड पर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर उपस्थित छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं छात्रों को महिला के प्रति होने वाले अपराध से दूर रहने व दूसरों को जागरुक करने को कहा।

छात्राओं को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कई बार बस में आते—जाते समय कुछ असमाजिक तत्व छेड़खानी, कॉमेंट, अश्लील इशारे या घूरने जैसे निम्न स्तर कार्य महिलाओं के साथ करते है। ऐसे में महिलाओं और छात्राओं को चुप नहीं रहने चाहिए। उन्हें तुरंत 1091 पर कॉल करके इसकी जानकारी देनी चाहिए। महिला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है और ऐसे अपराध करने वालों को सबक सिखाती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकार के बारे में भी विस्तार से बताया।

वहीं बस स्टैंड पर उपस्थित छात्रों को समाज का सभ्य नागरिक बनने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने छात्रों को महिला के प्रति होने वाले अपराध में कानून के अनुसार होने वाली कार्रवाई और सजा के बारे में विस्तार से बताया। इससे पहले उन्होंने बसों में महिलाओं और छात्राओं से फीडबेक भी लिया तथा बस स्टेंड अधिकारियों से परिसर में महिलाओं के जागरुकता के बोर्ड लगाने व महिला हेल्प लाइन 1091 के बारे विस्तृत जानकारी अंकित करने के निर्देश भी दिए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मामा पर गोलियां बरसाने वाला भांजा गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

बीड़ी ने ले ली पुलिसकर्मी की जान

दूध बेचने वाले भागे..डेयरी संचालकों ने किए शटर डाउन—जानें विस्तृत रिपोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk