फतेहाबाद

नाम सावित्री और काम झपटमारी का,अदालत ने सुना दी 5 साल की सजा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
न्यायाधीश एके वर्मा की अदालत ने महिला के गले से चेन झपटने की आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष की कैद और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 11 मई 2017 को रावलकलां हिसार निवासी सीमा धर्मपत्नी अनूप सिंह अपने मायके लाली आ रही थी। वह बस स्टैंड फतेहाबाद पहुंची और बस से नीचे उतरी तो उसी दौरान अलवर निवासी सावित्री ने उसके गले से 2 तोले सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। आज अदालत ने उसे 5 वर्ष की कैद और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, डीसी होंगे मुख्यातिथि

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिपाही परीक्षा फर्जीवाड़ा : एहसान चुकाने के लिए पूर्व सरंपच ने रची थी पूरी साजिश

Jeewan Aadhar Editor Desk

रेडक्रॉस सोसायटी संगठनों के साथ मिलकर कर रही है भोजन की व्यवस्था