हरियाणा

छात्र चुनावों को मिली हरी झंडी, इसी साल होंगे छात्र संघ के चुनाव

चंडीगढ़,
हरियाणा में 1996 से बंद छात्र संघ चुनाव को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। ये चुनाव आगामी शैक्षणिक सत्र 2018-19 अर्थात सितंबर 2018 में करवाए जाएंगे। यह जानकारी सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने छात्र संघ चुनाव को दोबारा शुरू करवाने का वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस विषय पर बैठक कर यह वादा पूरा करने का निर्णय लिया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

हरियाणा में 1974 से पहले इनडायरेक्ट (अप्रत्यक्ष) चुनाव होते थे। स्कूलों में कक्षाओं में कक्षा प्रतिनिधि चुने जाते थे। कक्षा प्रतिनिधि इकट्ठा होकर कालेज और विश्वविद्यालय प्रधान तथा बाकी पदाधिकारियों का चयन करते थे। 1974 में बैलेट के जरिए चुनाव होने लगे। इमरजेंसी लगते ही 1975 में चुनाव बंद हो गए। 1977 में चौधरी देवीलाल ने बैलेट प्रक्रिया से फिर छात्र संघ के चुनाव आरंभ करा दिए।

1996 में बंसी लाल की पार्टी हरियाणा विकास पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार थी। इस दौरान सीएम बंसी लाल थे, जिन्होंने हरियाणा में छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी थी।
1970 के बाद प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में चुनावी रंजिश के चलते कई कत्ल हो चुके। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मक्खन सिंह, जसबीर सिंह, एमडीयू रोहतक में देश के इतिहास में पहली बार दो बार चुनाव जीतने वाले देवेंद्र कोच, रवींद्र बालंद, सुभाष चंद रोहिला के कत्ल हुए।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

Haryana HBSE 12th Result 2019: कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट और कॉमर्स का रिजल्ट

आदमपुर उपचुनाव : 54 गांवों की स्थिती हुई साफ, जानें कौन कितने गांवों में आगे

Jeewan Aadhar Editor Desk

रेप के झूठे मामले में फंसाकर पैसे ऐंठने वाली महिला 50 हजार की नगदी सहित गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk