हिसार

पत्नी बोली चलो—अब हम चलते है…और फिर दंपति ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम

हिसार,
एक 34 साल के आढ़ती ने 32 साल की पत्नी के साथ घर से करीब 10 किलोमीटर दूर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दंपति पिछले काफी समय से लाखों रुपए कर्ज और लेनदारों की प्रताड़ना से परेशान था। इसका जिक्र आत्महत्या से पहले लिखे एक सुसाइड नोट में किया गया है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया है। दोनों का आज पोस्टमार्टम होगा।
फैमिलीवालों के मुताबिक संजय बंसल मूलत: हांसी के गांव ढंढेरी का रहने वाला था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले उकलाना की रहने वाली डिंपल के साथ हुई थी, जोकि पहले से शादीशुदा थी मगर पति के साथ तलाक हो गया था। उसका एक आठ साल का बेटा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

दोनों मोरी गेट में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे। कुछ महीने बाद संजय अपनी बहन के पास पंजाब रहने चला गया था। फिर लौटकर उसी मकान में रहने लगे थे। करीब दो-तीन महीने पहले डिंपल ने अपना बेटा ननिहाल में भिजवा दिया था। सिर्फ स्कूल की छुट्टियों में आता था।
बताया जा रहा है कि लाखों रुपये कर्ज से परेशान दंपति के घर लेनदार आने लगे थे। उनसे रुपये मांगते थे। ना देने पर धमकाते तक थे। शोर होता था, जिसकी आवाज मकान मालिक और पड़ोसियों के कानों तक पहुंचती थी। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था, जिसके कारण मजबूर होकर दंपति ने उक्त कदम उठा लिया।
मृतक दंपति के मकान मालिक इंद्र ने बताया कि लेनदार घर आते रहते थे। दंपति काफी परेशान रहते थे। रिश्तेदारों ने कर्जा उतारने के लिए काफी मदद की। पर, कर्जा उतर नहीं रहा था। बार-बार घर आकर लेनदार रुपए लौटाने की कहते थे, जिसका शोर उन्हें सुनाई देता था। दंपति के बीच कोई विवाद नहीं था।
मृतक संजय बंसल के दोस्त घनश्याम ने बताया कि संजय बंसल मेरा अच्छा दोस्त था। उसका सुबह साढ़े 10 बजे फोन आया था। कह रहा था कि बहुत परेशान हूं। सबकुछ छोड़कर पंजाब चला जाऊंगा। उसे समझाया था कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।
मृतक संजय बंसल के भाई रामफल पर लाखों रुपये कर्ज था। दोपहर करीब सवा एक बजे संजय का फोन आया था। वह बोल रहा था कि लेनदार परेशान कर रहे हैं। वह रोने लगा था। तब डिंपल की आवाज आई कि चलो फोन रखो। हम अब निकलते हैं। इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा था। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है।
इस मामले की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन रेलवे थाना पहुंच गए। मृतक के भाई रामफल ने कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। राजकीय रेलवे थाना इंचार्ज महिपाल ने बताया कि मृतकों के कपड़ों से मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई करेंगे।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

एन्हासमेंट गणना ठीक करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई

आदमपुर : कंडक्टर मेहनत करके बन गया स्टेशन सुपरवाइजर, साथियों ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेटियों का रक्त बचायेगा जरुरतमंद की जान

Jeewan Aadhar Editor Desk