यमुनानगर हरियाणा

पत्नी से गलत हरकत की इसलिए पुजारी ने कर दिया मर्डर

यमुनानगर,
केरोसिन कारोबारी सरदारा सिंह की हत्या के मामले में गुरुवार को यमुनानगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक के मंदिर में पूजा करने वाला पुजारी निकला। पुजारी नेत्रपाल ने लुधियाना निवासी शुभम के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। उसका कहना है कि सरदारा सिंह की उसकी पत्नी से जबरदस्ती की थी, जिस वजह से उसने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुजारी नेत्रपाल ने बताया कि सरदारा सिंह ने शाकुंभरी देवी का मंदिर बना रखा था, जिसमें वह पिछले चार साल से पूजा पाठ कर रहा था। सरदारा सिंह ने करीब आठ माह पहले उसकी पत्नी को काम करने के लिए अपने आफिस में रखा था। उसका आरोप है कि एक दिन सरदार सिंह उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत की। उसने यह करते हुए उसे देख लिया। उसने 15 दिन बाद ही पत्नी को वहां से हटा लिया था। नेत्रपाल ने बताया कि अब फिर वह उसकी पत्नी को बुलाता था। न आने पर धमकाता था। इससे वह परेशान आ चुका था। इससे परेशान होकर ही उसने हत्या की साजिश रची।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

रविवार की रात सरदारा सिंह शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे ही ठेके से शराब लेकर अपने कमरे में गया तो पुजारी ने कहा कि उसका मोबाइल अंदर रह गया है। वह मोबाइल लेने के बहाने अंदर गया और तभी शुभम पीछे-पीछे आ गया। शुभम ने तेजधार हथियार निकाल सरदारा सिंह पर पीछे से वार किया। इस दौरान सरदारा ने मुकाबला किया। लेकिन दूसरा वार सिर में लगते ही वह नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कई वार किए। करीब एक घंटे तक वे कमरे में रहे और फिर हाथ पैर धोकर वापस चले गए। शुभम ट्रेन से लुधियाना अपने घर चला गया।
मृतक का मोबाइल भी आरोपी उठा ले गए। यह मोबाइल लुधियाना निवासी शुभम ले गया। सोमवार को उसने मोबाइल ऑन कर अपने सिम उसमें डाल ली। फोन में सिम डलते ही पुलिस के पास लोकेशन आ गई। इसके बाद पुलिस शुभम के घर पहुंची और उसके लेकर यमुनानगर आई। पूछताछ में उसने पूरा राज उगल दिया।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

हरियाणा में अब पशु भी नहीं सुरक्षित, बकरी के साथ 8 युवकों ने किया गैंगरेप

सातवीं के छात्र ने टीचर और उनकी बेटी को दी रेप की धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश के प्रत्येक शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवायेगी सरकार—कविता जैन