हिसार

घर लौटते समय बस परिचालक की दर्दनाक मौत, रोडवेज डिपो में फैली शोक की लहर

आदमपुर,
संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्घटना होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव सड़क के करीब कच्चे प्लाट में बाइक सहित मिला है। राहगिरों ने बुधवार सुबह शव को देखकर पु​लिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान आदमपुर गांव निवासी विनोद थालौड़ (31) के रुप में हुई है। विनोद रोडवेज बस में परिचालक के रुप में कार्यरत है। बस के चालक पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे चूली कलां में बस को खड़ी करने के बाद विनोद बाइक पर अपने घर के लिए निकला था। सुबह बस के समय पर जब वह नहीं पहुंचा तो उसने उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्वीच आॅफ आ रहा था। बाद में उसके घर फोन किया तो पता चला कि वह रात से ही घर नहीं पहुंचा।

वहीं राहगिरों ने बताया कि सुबह सड़क किनारे खाली प्लाट में विनोद थालौड़ का शव बाइक के करीब पड़ा था। विनोद के सिर पर हेलमेट भी था। विनोद की वर्दी को देखकर लोगों ने रोडवेज कर्मचारियों को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने मौके पर आकर उसकी पहचान की।

रोडवेज डिपो हिसार के प्रधान रामसिंह बिश्नोई ने बताया विनोद थालौड़ हिसार से चूलि कलां जाने वाली बस में परिचालक के पद पर कार्यरत था। दुर्घटना रात करीब पौने आठ बजे घटित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विनोद थालौड़ की दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर : फर्जी तरीके से बेटा बनकर हड़प ली जमीन, अब फर्जी दस्तावेज से आगे बेची

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के मुक्केबाजों ने दिल्ली में देखी तकनीक

Jeewan Aadhar Editor Desk

हे राम! लारा और सचिन जुड़े नशे के कारोबार में, लारा गिरफ्तार—सचिन की तलाश जारी