देश

त्रिपुरा में खिला कमल, 20 साल पुराना लेफ्ट का दुर्ग ढहा, भाजपा कार्यालय में जश्न

अगरतला,
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए है। इसके साथ ही बीजेपी ने लेफ्ट के दूर्ग को ढहाकर कमल खिला दिया है। बता दें कि त्रिपुरा को लेफ्ट से छीनने के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं ने यहां रैलियां की।

त्रिपुरा विधानसभा के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। त्रिपुरा की 60 सीट से 59 के रुझान आ रहे है। इनमें भाजपा 40 सीटो पर आगे चल रही है, जबकि लेफ्ट को 19 सीट मिली है। कांग्रेस और अन्य यहां खाता नहीं खोल पाए है। बीजेपी नेता राम माधव ने दावा किया है कि भाजपा को यहां से 40 प्लस सीट मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह देशद्रोह के काम करने वालों पर राष्ट्रप्रेम की जीत है। रुझानों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना आरंभ कर दिया है।

20 साल से लेफ्ट फ्रंट की सरकार

बता दें कि 1998 से त्रिपुरा में माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं। इस बार भी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वो पांचवें कार्यकाल की उम्मीद में लेफ्ट फ्रंट की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। गौरतलब है कि त्रिपुरा में माणिक सरकार के सीएम बनने से पहले से ही 1993 से लेफ्ट फ्रंट की सरकार लगातार बनती आ रही है। मतगणना के दौरान वे स्वयं एक बार भाजपा उम्मीदवार से पीछे हो गए थे। अभी भी उनकी सीट धनपुर पर नजदीकी मुकाबला चल रहा है, वे महज 1700 वोटो की लीड लिए हुए है।ल रहा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

CBSE 12वीं के रिजल्ट cbse.nic.in पर देखें, लॉगिन करने के बाद अपनाएं ये 4 स्टेप

लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली—एनसीआर में भूकंप के झटका

अभिनंदन को लौटाने में पाक कर रहा जानबूझकर देरी

Jeewan Aadhar Editor Desk