उत्तर प्रदेश

युवतियों में हुआ प्यार..कर ली शादी..पुलिस बोली—दोनों साथ रहने के लिए स्वतंत्र

अयोध्या,
दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों के परिवार ने भी इस शादी में कोई ऐतराज नहीं उठाया है। बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर की रहने वाली युवती अपनी मौसी के घर अयोध्या के साहबगंज मोहल्ले में आती थी। इसी दौरान साहबगंज की रहने वाली एक अन्य युवती से उसको प्यार हो गया।

दो साल तक चले इस प्यार की खबर सबको अचानक तब लगी, जब दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने शुक्रवार को अयोध्या कोतवाली सिटी में पुलिस को बताया कि वे दोनों बालिग हैं, उन्होंने 26 अगस्त को कानपुर के तपस्वी मंदिर में शादी की है और अब वह पति-पत्नी हैं। जब दोनों अयोध्या कोतवाली सिटी पहुंची तो एक ने दूल्हे तो दूसरी ने बकायदा दुल्हन की तरह श्रृंगार कर रखा था। पैर की उंगलियों में शादी का बिछुआ था तो माथे पर सिंदूर और हाथ में मेंहदी।

अयोध्या क्षेत्राधिकारी अमर सिंह का कहना है कि कानपुर की एक लड़की यहां साहबगंज मोहल्ले में अपनी मौसी के यहां आती रहती थी, इस कारण दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों बालिग हैं और परिवार की सहमति के आधार पर दोनों ने शादी की है। लिहाजा युवतियों के बालिग होने और परिवार के लोगों द्वारा सहमति जताने के बाद अब दोनों साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं।

Related posts

मंहगा पड़ा नशा : 250 किलो चांदी लूटने वाला गिरफ्तार, नशे में दोस्तों ने सामने खुद ने किया डकैती का खुलासा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेलगाम हुए अपराधी, पहले 44 दिन में 26 फीसदी बढ़ा जुर्म

नाम था मदरसा..काम था छात्राओं का यौन शोषण करना

Jeewan Aadhar Editor Desk