हिसार

आप कार्यकर्ताओं ने दिया हिसार रैली का न्यौता

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिसार में 25 मार्च को होने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर जनसम्पर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जवाहर नगर में टिब्बा बस्ती, कालेज रोड, गोल टंकी सहित अनेक जगहों पर पीले चावल देकर रैली का न्यौता दिया।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

आदमपुर विधानसभा के संगठन मंत्री संपत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। जब सरकार बनी, तब 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक 10 हजार को भी नौकरी नहीं मिल पाई है। दिल्ली के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हिसार रैली ऐतिहासिक होगी व पार्टी हरियाणा में दिल्ली के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। आदमपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद बासवाना ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगें। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश सहित हिसार में जनता का अच्छा सहयोग मिल रहा है और जनता दिल्ली के कामकाज से खुश है। इस मौके पर उपाध्यक्ष भूप सिंह जांगड़ा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमनदीप टांडी, चांदी राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ना हुए कभी सपने में दीदार

लॉडाउन के दौरान शराब की बिक्री गलत निर्णय

शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने संभाला शिक्षण का कार्यभार

Jeewan Aadhar Editor Desk