उत्तर प्रदेश

पंचायत के फरमान पर पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा

बुलंदशहर,
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पंचायत के फरमान पर उसकी पत्नी की बेल्ट और डंडों से सरेआम पिटाई की। महिला पर आरोप था कि वह किसी युवक के साथ भाग गई थी। पंचायत ने उसे सजा सुनाई जिसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई।
इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को सात नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना स्याना तहसील के लौंगा गांव में की है। विडियो में कई लोग महिला की पिटाई होते देख रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया। महिला के हाथ एक पेड़ से बंधे हैं और पति उसे पीटते हुए कह रहा है ‘अब भाग के दिखा।’

पीड़िता ने बताया कि वह उसके पड़ोसी धर्मेंद्र लोधी के साथ गई थी। पांच दिन बाद ही 10 मार्च को कुछ लोग उसे जबरन गांव वापस ले आए। गांव में पंचायत ने उसे सजा सुनाई की पति उसे लोगों के सामने पेड़ से बांधकर पीटेगा।

सौदान सिंह ने उसे सबके सामने सुबह 7 बजे पेड़ से बांधा और पीटना शुरू कर दिया। उसे दोपहर 2 बजे तक बेल्ट और लाठी से पीटा गया। महिला का यह भी आरोप है कि पिटाई के बाद कुछ लोग उसके घर के अंदर आए और उसका शोषण किया। उन्होंने उसे वेश्या बताया। पीड़िता ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर किसी से कुछ कहा तो वह उन्हें जान से मार देंगे।
पीड़िता ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान ने उनके साथ हुई प्रताड़ना का पूरा विडियो बनाया। स्याना थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मामले बुधवार की रात उनके संज्ञान में आया। उन लोगों ने विडियो की जांच की और गुरुवार को जांच पूरी ही गई।

इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रधान शेर सिंह, महिला के पति सौदान सिंह और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पूनम यादव के साथ मारपीट

प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्‍ल, घर में दफनाया, 8 माह बाद खुला राज

‘वंदे मातरम’ पर मुस्लिम परिवार का बहिष्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk