राशिफल

राशिफल: 25 मार्च 2018, रविवार

मेष (Aries): गणेशजी आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा।
वृष (Taurus): मन की अस्थिरता महत्‍वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित कर सकती है। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका जिद्दी व्यवहार परेशानियों में डाल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे।
कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधा अनुभव करेगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की आशंका है।
सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अस्थिर मानसिक स्थिति से परेशानी हो सकती है । स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरी करने वालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है।

तुला (Libra): नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान पर जाना हो सकता है। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio): वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा।
धनु (Sagittarius): पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में डूबे रह सकते हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।
मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।
कुंभ (Aquarius): राजतीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
मीन (Pisces): पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, धन और मानहानि की आशंका है। नौकरी में परेशानी हो सकती है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

29 जून 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

16 February 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 01 मार्च 2018, गुरुवार

Jeewan Aadhar Editor Desk