फतेहाबाद

बंदरों के भय से तीसरी मंजिल से कूदी महिला, सिर में आई गहरी चोट

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
शहर में बंदरों के आतंक का कहर एक बार सामने आया है। गीता कॉलोनी एक घर की तीसरी मंजिल पर बंदरों ने एक महिला को घेर लिया। भयभीत महिला ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में महिला को काफी चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक, गीता कॉलोनी निवासी अनुप की पत्नी निकिता घर की छत्त पर कपड़े सूखाने लग रही थी। इस दौरान अचानक बंदरों ने उसे घेर लिया। निकिता ने बंदरों को भगााने की कोशिश की। लेकिन बंदरों ने झूंड़ ने एक साथ निकिता को घेरा तो भयभीत निकिता ने छत्त से नीचे छलांग लगा दी।
हादसे में निकिता के सिर और अन्य हिस्सों में गहरी चोट आई। फिलहाल नागरिक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कॉलोनी वासियों में नगर परिषद के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है बंदरों के आंतक से यह कॉलोनी पिछले काफी समय से परेशान है। कई बार नगर परिषद को इससे अवगत करवाया गया है, लेकिन आज तक बंदरों को पकड़ने का यहां अभियान नहीं चलाया गया है। इसके चलते यह हादसा हुआ है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महिला एवं बाल विकास विभाग लोगों को उपलब्ध करवा रहा निशुल्क मास्क

उपायुक्त ने बाढ़ से बचाव कार्यों के लिए घग्गर के साथ लगते क्षेत्रों का किया दौरा

जिला को नशा मुक्त बनाने के प्रयास तेज, चार तस्करों से लाखों कीमत की 53.06 ग्राम हेरोइन बरामद