हिसार

एससी/एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर आदमपुर में विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आदमपुर (अग्रवाल)
एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पूरे देश में उबाल देखने को मिल रहा है। आदमपुर में इसी कड़ी में ढ़ाणी मोहब्बतपुर के हरियाणा अनुसूचित जाति सर्व समाज के बैनर तले धरना दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने काली पट्टी लागाकर आदमपुर तहसील में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने आए मानसिंह, वेद प्रकाश, आत्माराम, सुभाषचंद्र,सुनील कुमार,वीरबल, सतपाल, बनवारी लाल,रामनिवास, शीशपाल, पृथ्वीसिंह, दलबीर सिंह, विकास, टिंकू कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आए निर्णय से अनुसूचित जाति और जनजातियों पर अत्याचार बढ़ेंगे। अत्याचार करने वाले असमाजिक तत्व और दबंग लोग कानून का सहारा लेकर शोषण करेंगे और फिर अग्रीम जमानत पर आकर मामला वापिस लेने के लिए दवाब डालेंगे। इससे कानून का दुरुपयोग बढ़ जायेगा।
कानूनगो सतबीर सिंह को ज्ञापन देते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति सर्व समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि एससी/एसटी एक्ट को पहले की तरह ही लागू रहने दिया जाये।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

लिवर ट्रांस्प्लांट जैसे रोगों की ओ.पी.डी हिसार में शीघ्र शुरू होगी : डॉ. गोयल

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : 7 दिन में उपमुख्यमंत्री के सपने हुए धूमिल, भाजपा की साजिश या कुछ और..आदमपुर की किस्मत में कब आयेगी प्रदेश की राजनीति, अब 2025 का इंतजार

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाजार जा रहे युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk