हिसार

व्यकित्व विकास से व्यवसायिक विकास का गहरा संबंध : डा. बिजेंद्र दहिया

मीडिया की सही जानकारी होगी मीडिया लेखन कौशल विकास में सहायक

हिसार,
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के उपनिदेशक जनंसपर्क डा. बिजेंद्र दहिया ने कहा है कि व्यक्तित्व के विकास सेे व्यवसायिक विकास का गहरा संबंध हैं। व्यक्तित्व का विकास होने से व्यवसायिक कौशल भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया लेखन का कौशल तभी विकसित हो सकता है जब हमें मीडिया की सही रूप से जानकारी हो।
डा. बिजेंद्र दहिया सोमवार को विश्वविद्यालय के मानस संसाधन विकास केंद्र के सौजन्य से गैरशिक्षक कर्मचारियों के लिए चल रहे प्रोफैशनल डेवलपमेंट प्रोगाम के प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञ के रूप में संबोधित कर रहे थे। ‘व्यक्तित्व विकास तथा मीडिया लेखन’ पर दिए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित कर लेने से बहुत कुछ बदल सकता है। अपना ध्यान नकारात्मक पहलु की बजाय सकारात्मक पहलु पर लगाएं। सकारात्मक दृष्टिकोण के लोग कीचड़ में भी कमल ढूंढते हैं और नकारात्मक दृष्टिकोण के लोगों को चांद में भी दाग नजर आता है। यह आप पर निर्भर है कि आप गिलास को आधा खाली देखते हैं या पूरा भरा। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर आने वाली दिक्कतों को घर ना लेकर जाएं। उन्हें कार्यस्थल पर काम समाप्त होने के साथ ही वहीं पर छोड़ दें, ताकि आपके पारिवारिक जीवन पर कोई नकारात्मक असर ना पड़े।
डा. बिजेन्द्र दहिया ने मीडिया लेखन को लेकर प्रतिभागियों को कहा कि उनके लिए महत्वपूर्ण है कि वे अपने विभागों से संबंधित कार्यक्रमों के इन्पुट्स में जानकारी पूरी व समय पर दें। मीडिया संस्थान भी समय पर और सही जानकारी की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लेखन कला है। अभ्यास से इसे सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया लेखन के लिए यह आवश्यक है कि लेखक तथ्यों की क्रमबद्ध जानकारी हो तथा उन्हें ऐसी भाषा में लिखा जाए जिसे आम आदमी भी समझ सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, ऐसे में मीडिया लेखन में भी समय व परिस्थितियों के अनुसार बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि न केवल हमें इस बदलाव को स्वीकार करना है बल्कि इसे धारण भी करना है। उन्होंने कहा कि बेशक डिजीटल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, इसके बावजूद प्रिंट मीडिया अभी बना रहेगा।
इस अवसर पर मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक प्रो. मनोज दयाल, शिक्षा संकाय की अधिष्ठात्री प्रो. वंदना पूनिया व कोर्स र्कोओडिनेटर डा. शशीभूषण लूथरा भी उपस्थित रहे।

Related posts

हिसार के चार खिलाडिय़ों का जूनियर इंडिया पुरुष हॉकी कोचिंग कैंप में चयन होने पर योगराज शर्मा ने लड्डू बांटे

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्टार्टअप्स के साथ-साथ किसान उत्पादक समूह को भी बढ़ावा दे रहा एबिक

Jeewan Aadhar Editor Desk

बुडाना गांव में लोक कलाकारों ने ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी