हिसार

सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन बिफरे किसान,किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया, प्रदर्शन के बाद खरीदी गर्ई सरसों

आदमपुर (अग्रवाल)
सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन किसानों ने हैफेड अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए गुरुवार को हंगामा कर दिया। इतना ही नही बिफरे किसानों ने सरसों से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को तहसील कार्यालय में ले आये जहां नारेबाजी कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और सरसों खरीद का कार्य सुचारु हुआ। अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव भूप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पहले दिन गांव बगला, कुतिया-तेलनवाली के किसानों की सरसों खरीद की बारी थी। लेकिन हैफेड के अधिकारी जान बूझकर किसानों को परेशान कर रहे हैं। इनका आरोप था कि ये अधिकारी आम किसानों की सरसों में कई कमियां बताकर उसे खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं और अप्रोच वाले लोगों की सरसों सीधे ही ट्रैक्टर-ट्राली में सिलेक्ट कर रहे हैं।

सरसों बेचने आए किसान सुरेंद्र बगला, कुलदीप, विजेंद्र, मांगेराम, विजय, राजेश, मनोज, संदीप, विकास, रण सिंह, राजेंद्र, सुरेश, विनोद, महावीर व लीलू आदि ने बताया कि वे सुबह 6 बजे ही सरसों लेकर मंडी में आ गए थे। 6 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक हैफेड के कार्यालय में इंतजार किया। इसके बाद 10 बजे मार्कीट कमेटी कार्यालय मेें गए जहां अधिकारी मिले नही और कर्मचारियों का कहना था कि आपके पीछे-पीछे आ रहे है और प्रत्येक ट्राली की इंट्री करेंगे। लेकिन इसके बाद भी कोई कर्मी वहां नही आया। काफी इंतजार के बाद कोई नही आया और आखिर थक-हारकर तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना था कि हैफेड के अधिकारी सरसों में नमी बताकर 20 में से 9 ट्राली ही पास की है। 9 में से 5 भी तहसील कार्यालय में खड़ी है।

नमी जांचने की मशीन हो जांच: किसान
किसानों ने बताया कि सरकारी मशीन में नमी 8 से 9 फीसदी पाई जा रही है जबकि निजी मशीन में 4 से 5 फीसदी है किसानों ने मांग की कि नमी जांचने की मशीन की जांच की जाए। तहसील में भी नायब तहसीलदार ललित जाखड़ के बाहर होने से किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों द्वारा रोष जताए जाने का पता लगते ही मार्कीट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानी। बाद में उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी सरसों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि आज सरसों की खरीद का पहला दिन था। जिसके चलते कुछ असुविधा हो रही है। सरकार की हिदायतों के अनुसार सरसों की खरीद की जा रही है। हैफेड उनका रजिस्ट्रैशन कर रही है। जिसके अनुसार गेट पास दिया जाएगा। हैफेड के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन 68 किसानों का रजिस्टै्रशन किया गया।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

17 मार्च 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब तेज गति व सस्ती दर से होगी भूमि पैमाइश,सुभाष चंद्रा फाउंडेशन ने उपलब्ध करवाई टोटल सर्वे मशीन

टिड्डी दल पर नियंत्रण बारे कृषि अधिकारियों की बैठक आयोजित