हरियाणा

मनचले सिपाही को डेढ़ किलोमीटर तक पीटते हुए ले गई बहादुर बेटी

रोहतक,
मनचले सिपाही को कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करना काफी भारी पड़ा। नेशनल कराटे की गोल्ड मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी छेड़छाड़ करने वाले ट्रैफिक पुलिस वाले को डेढ़ किमी तक पीटते-पीटते महिला थाने ले गई। वहीं थाने में एसएचओ ने सिपाही पर कार्रवाई करने के बजाय खिलाड़ी से कहा कि वो जितना चाहे सिपाही को जलील कर सकती है।

एसएचओ ने आरोपी को कहा कि वह नेहा से मांफी मांग ले। इसके बाद उसे छोड़ दिया। महिला खिलाड़ी इसकी शिकायत अब अधिकारियों से करेंगी। दरअसल, गोल्ड मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी बीते दिन शाम को शीला बाईपास अकादमी से प्रैक्टिस करने के बाद ऑटो से घर आ रही थी। वहीं कुछ दूरी के बाद एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही भी ऑटो में बैठ गया। डी-पार्क के पास पहुंचकर ऑटो चालक किसी काम से ऑटो रोक दुकान वाले के पास चला गया।

इसके दौरान सिपाही ने महिला खिलाड़ी को ऑटो में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। साथ ही उससे कहा कि तुम मुझसे दोस्ती कर लो और अपना मोबाइल नंबर दे दो। इस पर महिला खिलाड़ी ने उसकी धुनाई शुरू कर दी और उसे मारते-मारते थाने ले गई।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में 2 की मौत-4 गंंभीर

अमृत योजना के तहत खर्च होंगे 2500 करोड़ रुपये

हरियाणा में खुल गए स्कूल, शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Jeewan Aadhar Editor Desk