हरियाणा हिसार

सुभाष बराला से छीनेगा प्रदेशाध्यक्ष का ताज, मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी—चर्चाएं हुई तेज

हिसार,
प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा के संगठन में जल्द ही बड़े फेरबदल की चर्चाएं काफी गर्म हो चुकी है। चर्चाओं के अनुसार पार्टी प्रदेश में अपना अध्यक्ष बदलने जा रही है। इसके साथ ही भाजपा सरकार उप—मुख्यमंत्री बनाने भी जा रही है। इन चर्चाओं के अनुसार सुभाष बराला अब ज्यादा समय तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नहीं रहने वाले।
ऐसी चर्चाओं के बीच भी सुभाष बराला के नजदीकी काफी खुश नजर आ रहे। उनकी खुशी का कारण अलग है। क्योंकि कहा जा रहा है कि सुभाष बराला से प्रदेशाध्यक्ष पद का ताज वापिस लेने के बाद पार्टी उन्हें प्रदेश का उप—मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। हालांकि एक बार पहले भी इस प्रकार की चर्चाएं चली थी कि भाजपा किसी जाट नेता को उप—मुख्यमंत्री बना सकती है। उस समय कैप्टन अभिमन्यु का नाम सबसे आगे था। लेकिन इस बार चर्चाओं में सुभाष बराला का नाम आगे चल रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का भी मानना कि जाट समुदाय को पार्टी से जोड़े रखने के लिए उप—मुख्यमंत्री का पद होना जरुरत बन गई है। ऐसे में पार्टी के पास कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़ और सुभाष बराला के रुप में तीन जाट नेता मौजूद है। इनमें से एक को उप—मुख्यमंत्री बनाना समय की मांग है। चर्चाएं है कि सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर में आपसी तालमेल काफी है। वहीं आम कार्यकर्ता भी सुभाष बराला से काफी खुश है। प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालने के कारण पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं में भी उनकी अच्छी पकड़ बनी हुई है। ऐसे में सुभाष बराला को उप—मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।
चर्चाएं ये भी है कि पार्टी से एक मंत्री को विश्राम दिया जा रहा है। विश्राम देने से पहले ही मंत्री के परिवार के सदस्य को अह्म पद पर विराजमान किया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की नाराजगी ना हो। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है। पार्टी से जुड़े कुछ पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करके उन्हें भी खुश करने का गणित बैठाया जा रहा है। चुनावों को देखते हुए पार्टी ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े फेरबदल करने की तैयारी कर चुकी है। जल्द ही इसकी घोषणा भी सुनने को मिल सकती है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कृषि रसायन एवं उर्वरक में एक वर्षीय डिप्लोमा से युवा होंगे स्वावलंबी

लुवास में दो गुटों में चली गोलियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

लघुसचिवालय से लेकर फव्वारा चौक तक गूंजी थाली—चम्मच की आवाज

Jeewan Aadhar Editor Desk