फतेहाबाद

रोडवेज़ बस की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
भूना-हिसार मार्ग पर गांव बैजलपुर व दहमान के बीच हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो बस की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक बिजली मिस्त्री था और दहमान से भूना लौट रहा था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भूना के वार्ड नंबर 11 निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र महाबीर सोनी बिजली का मिस्त्री था। रविवार दोपहर को मोटर साइकिल पर सवार होकर दहमान से भूना की ओर आ रहा था। इसी दौरान हिसार से भूना की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाईक चालक सड़क पर जा गिरा और काफी खून बह गया।
आरोप है कि रोडवेज बस चालक ने घटना को नजरअंदाज करते हुए लापरवाही का परिचय दिया और बस को मौके से भगाकर ले गया। राहगीरों द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया। लेकिन अत्याधिक खून बहने व स्थिति नाजूक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रैफर कर दिया। जहां पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

लाखों रुपयों की नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

घर में ही बना ली शराब फैक्ट्री, सस्ती के चक्कर में तुरंत बिक जाती थी शराब

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपमंडल में खसरा व रूबैला टीकाकरण अभियान 1 अप्रैल से : नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk